नर्स ने अपनी आबरू बचाने के लिए ब्लेड से काटा डॉक्टर का गुप्तांग

by TheUnmuteHindi
नर्स ने अपनी आबरू बचाने के लिए ब्लेड से काटा डॉक्टर का गुप्तांग

नर्स ने अपनी आबरू बचाने के लिए ब्लेड से काटा डॉक्टर का गुप्तांग
बिहार : भारत देश के प्रदेश बिहार के समस्तीपुर जिले में एक नर्स ने आबरू बचाने के लिए नर्सिंग होम के डॉक्टर के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया । पर्यापत जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में एक नर्सिंग होम के डॉक्टर के द्वारा नर्सिंग होम में काम करने वाली एक नर्स के साथ अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर नर्स का बलात्कार करने का प्रयास किया था जिसके बाद नर्स ने हिम्मत दिखाते हुए आत्म रक्षा हेतु ब्लेड से डॉक्टर के गुप्तांग पर हमला कर उसे घायल कर दिया और वहां से भागने में सफल रही । हालाकि आरोपियों ने नर्स का पीछा भी किया लेकिन वो भागकर खेत में छुप गई और 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों सहयोगियों के साथ डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है ।

पूरा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरी घरारी क्षेत्र एक निजी अस्पताल की है जहां शराब के नशे में डॉक्टर ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर घिनौनी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही घायल डॉक्टर और उनके सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।घटना स्थल से शराब की बोतल भी बरामद की गई है । नर्स के द्वारा आत्मरक्षा में डॉक्टर के गुप्तांग पर ब्लेड से प्रहार किया गया है जिससे वो घायल हो गया है । एसडीपीओ ने बताया कि उक्त मामले में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है । इस घटना में डॉक्टर संजय कुमार और उनके दो सहयोगी सुनील कुमार गुप्ता एवम अवधेश कुमार शामिल थे जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है ।

You may also like