पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए पशु पालन विभाग के कैंपों का लाभ लें पशु पालक : पठाणमाजरा
– पठाणमाजरा ने सनौर में पशु पालन विभाग की तरफ से लगाए कैंप का किया उद्घाटन
– पशु- पालन विभाग की तरफ से ए.एस.सी.ए.डी. स्कीम अधीन ब्लाक स्तरीय पशु भलाई और किसान जागरूकता कैंपों की लड़ी
पटियाला : हलका सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा ने पशु पालकों को न्योता दिया है कि वह अपने पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए पशु पालन विभाग की तरफ से लगाऐ जा रहे कैंपों का लाभ लें वह आज सनौर में पशु- पालकों को पशुओं की बीमारियों से बचाव बारे जागरूक करने के लिए पशु- पालन विभाग की तरफ से एसकाड स्कीम में ब्लाक स्तरीय कैंप का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे।
विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा ने लोगों को साफ- सुथरे दूध की पैदावार, नकली दूध से बचाव, जैविक खेती की महत्ता बारे जानकारी देते पशु- पालकों को डेरी फार्मिंग की महत्ता बारे बताया। इस मौके बलजिन्दर सिंह, पार्षदों नरिन्दर सिंह, युवराज सिंह, प्रदीप जोसन, मंगा सिंह, गुरमीत सिंह, बब्बू सिंह समेत शहरी प्रधान शाम सिंह ने भी कैंप में शिरकत की। इस कैंप की देख-रेख कर रहे सहायक डायरैक्टर डा. सोनिन्दर कौर ने बताया कि पशु पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडिया के दिशा- निर्देशों अनुसार और विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी की अगुवाई में कैंपों की लड़ी के अंतर्गत निर्देशक डा. गुरशरनजीत सिंह बेदी और डिप्टी डायरैक्टर पटियाला डा. गुरदर्शन सिंह की हिदायतों मुताबिक सनौर में ब्लाक स्तरीय एसकाड कैंप लगाया गया है।
डा. सोनिन्दर कौर ने एसकाड स्कीम अधीन पशु पालन विभाग पंजाब की स्कीमों बारे विस्तार में बताया। डकाला के वैटरनरी अफसर डा. जसविन्दर सिंह ने दुधारू पशुओं में थनैला रोग की रोकथाम बारे, वी.ओ. सुल्तानपुर डा. नवप्रीत कौर ने जनैटिक बीमारियों बारे और सर्दियों में पशुओं की संभाल बारे और वी.ओ. भानरा डा. संजय शर्मा ने दुधारू पशुओं और भेड- बकरियों में अलग- अलग बीमारियों के रोकथाम के टीकाकरण बारे पशु पालकों को जागरूक किया। कैंप दौरान एसकाड स्कीम अधीन मुफ्त दवाईयों की बांट की और पशु- पालकों के साथ उनके पेशे के साथ सम्बन्धित समस्याओं का हल किया। इस कैंप लगाने के लिए वी.आई. सनौर डा. सरबजीत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। जबकि शमिन्दर सिंह, नवनीत शर्मा, गुंजन, गगनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, कशिश, कुलवीर सिंह सभी (वी. आईज) ने भी इस कैंप में योगदान दिया।
पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए पशु पालन विभाग के कैंपों का लाभ लें पशु पालक- पठाणमाजरा
पठाणमाजरा ने सनौर में पशु पालन विभाग की तरफ से लगाए कैंप का किया उद्घाटन
77