नई दिल्ली, 23 अगस्त 2025: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि गत बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तीन विधेयक पेश करने के दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने TMC के मुर्शिदाबाद सांसद अबू ताहिर खान को बिना किसी उकसावे के धक्का दिया। यह घटना उस समय हुई जब खान सदन में आसन के पास खड़े थे।
TMC की लोकसभा उपनेता शताब्दी रॉय और सांसद महुआ मोइत्रा ने 21 अगस्त को लिखे पत्र में कहा कि यह घटना लोकसभा में उस समय हुई जब अमित शाह ने विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच ‘संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025’, ‘संघ राज्य क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2025’ और ‘जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025’ पेश किए। इन विधेयकों में गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार और 30 दिन से अधिक हिरासत में रहने वाले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने के प्रावधान शामिल हैं। बाद में शाह के प्रस्ताव पर इन विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति को भेज दिया गया।
ये भी देखें: जीतन राम मांझी का विपक्ष पर प्रहार – ‘बिहार के लिए PM मोदी के काम विशेष दर्जा मांगने वालों के मुंह पर तमाचा’