TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा से राचाई शादी, तस्वीरें वायरल

by Manu
महुआ मोइत्रा शादी

नई दिल्ली, 05 जून 2025: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित तौर पर बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में एक निजी समारोह में शादी कर ली है। हालांकि, न तो महुआ मोइत्रा और न ही पिनाकी मिश्रा ने इस शादी की आधिकारिक पुष्टि की है, और TMC की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है।

‘द टेलीग्राफ’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने जर्मनी में गुपचुप तरीके से शादी की, और सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें महुआ पारंपरिक परिधान और सोने के आभूषणों में नजर आ रही हैं।

महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दो बार की लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 2019 में BJP के कल्याण चौबे और 2024 में अमृता रॉय को हराकर यह सीट जीती थी।

पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी से चार बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वे BJD के वरिष्ठ नेता हैं। वह एक जाने-माने वकील हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से 1983 में कानून की डिग्री हासिल करने के बाद 1996 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर पुरी से सांसद बने थे। 2009 में वह BJD में शामिल हो गए और 2019 में BJP के संबित पात्रा को कड़े मुकाबले में हराकर जीते थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में BJD ने उनका टिकट काट दिया था।

पिनाकी की पहली शादी 16 जनवरी 1984 को संगीता मिश्रा से हुई थी, और उनके दो बच्चे भी हैं।

ये भी देखे: 61 वर्ष की उम्र में भाजपा नेता दिलीप घोष करने जा रहे शादी, पार्टी कार्यकर्ता को हुआ प्यार अब बनने जा रही दुल्हन

You may also like