ट्रंप का बड़ा फैसला: 6 महीने तक हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के प्रवेश पर रोक

by chahat sikri
ट्रंप का बड़ा फैसला: 6 महीने तक हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के प्रवेश पर रोक

American Government Big Announcement:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए विदेशी छात्रों के देश में प्रवेश पर 6 महीने तक रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

 ट्रंप ने क्या लिखा ?

ट्रंप ने लिखा कि मेरी राय में विदेशियों का प्रवेश अमेरिका के हितों के लिए हानिकारक है। हार्वर्ड का आचरण विदेशी छात्रों के साथ अनुचित है। इस फैसले के बाद विदेशी छात्रों के अमेरिका में प्रवेश को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है। ट्रंप प्रशासन और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच कई मुद्दों को लेकर लंबे समय से टकराव चल रहा है। हाल ही में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने आरोप लगाया था कि हार्वर्ड ने विदेशी छात्रों के साथ दुर्व्यवहार से जुड़े जरूरी दस्तावेज मुहैया नहीं कराए हैं।

जबकि यूनिवर्सिटी ने दावा किया है कि उसने सभी जरूरी जानकारियां मुहैया करा दी हैं। इससे पहले एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को विदेशी छात्रों पर प्रतिबंध लगाने से रोक दिया था, लेकिन इस बार ट्रंप ने अलग कानूनी आधार पर यह कार्यकारी आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कुल छात्र आबादी का करीब 25 फीसदी हिस्सा अंतरराष्ट्रीय छात्रों का है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला! हार्वर्ड की कर छूट समाप्त 

You may also like