अल-कायदा से जुड़े 3 युवकों को उम्रकैद, गुजरात ATS की 2 साल पहले किया था गिरफ्तार

by Manu
अल-कायदा

राजकोट, 01 अक्तूबर 2025: अल-कायदा जैसे खूंखार आतंकी संगठन से जुड़े तीन युवकों को राजकोट की स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुना दी है। ये तीनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। मजदूरी की आड़ में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।

जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई 2023 को गुजरात एटीएस को खुफिया इनपुट मिला था कि पश्चिम बंगाल के ये तीन युवक राजकोट के सोनी बाजार इलाके में छिपे हुए हैं। वे वहां प्रचार-प्रसार कर रहे थे और आतंकी संगठन अल-कायदा के साथ उनके तार जुड़े होने के पक्के संकेत मिले थे। सूचना पर एटीएस ने फौरन छापेमारी की और राजकोट रेलवे स्टेशन से तीनों को दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में ही उनके राष्ट्र-विरोधी इरादों का खुलासा हो गया था।

अदालत ने एटीएस के सबूतों को मजबूत मानते हुए तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

ये भी देखे: गुजरात ATS ने अलकायदा के चार संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

You may also like