लुधियाना में तीन स्कूलों को मिली बम धमकी, ईमेल मिलने से हड़कंप, स्कूल खाली कराए गए

by Manu
चंडीगढ़ बम धमकी

लुधियाना, 10 मार्च 2026: लुधियाना में आज सुबह तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रबंधन को यह धमकी ईमेल के जरिए मिली जिससे स्कूल स्टाफ और छात्रों में दहशत फैल गई। तुरंत स्कूलों को खाली करवाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को पूरी तरह खाली करवाया जा रहा है। पुलिस टीम पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही है।

खबर फैलते ही माता-पिता घबराकर स्कूल पहुंचने लगे। वे अपने बच्चों को घर ले जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

साइबर सेल की टीम धमकी वाले ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही है। भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश जारी है। पिछले कुछ महीनों में पंजाब के कई जिलों जैसे जालंधर मोहाली और चंडीगढ़ में भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

ये भी देखे: लुधियाना कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

You may also like