पुणे, 4 अक्टूबर : महाराष्ट्र में पुणे के बोपदेव घाट इलाके में घुमने गए एक महिला व उसके ब्वायफ्रेंड के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उक्त महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संंबंध में मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बोपदेव घाट इलाके की है। कोंढवा पुलिस के अनुसार, महिला अपने एक ब्वाय फ्रेंड के साथ उस इलाके में गई थी। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती और उसका ब्वायफ्रेंड बृहस्पतिवार देर रात बोपदेव घाट इलाके में गए थे, जहां एक सुनसान जगह पर तीन लोगों ने युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई हैं तथा पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
तीन लोगों ने महिला से दुष्कर्म कर उसके साथी की मारपीट की
60