अमेरिका में गोलीबारी से तीन लोग घायल

by TheUnmuteHindi
अमेरिका में गोलीबारी से तीन लोग घायल

अमेरिका में गोलीबारी से तीन लोग घायल
अमेरिका, 30 नवंबर : अमेरिका में गोलीबारी होने के कारण लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के अर्कांसस प्रांत के लिटिल रॉक शहर में शुक्रवार को एक मॉल में गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। लिटिल रॉक पुलिस के ‘चीफ हीथ हेल्टन’ ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घटनास्थल पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला और दो अन्य बाद में अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। लिटिल रॉक के मेयर ‘फ्रेंक स्कॉट’ ने एक बयान में बताया कि गोलीबारी में दो लोग शामिल थे लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।

You may also like