83
नई दिल्ली, 16 अक्तूबर : मुंबई के लोखंडवाला काम्प्लैक्स में आज अचानक आग लगने के कारण काफी नुकसान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब आठ बजे अंधेरी इलाके में ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ के ‘फोर्थ कॉस रोड पर स्थित ‘रिया पैलेस बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में घायल 3 लोगों को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे तक आग बुझा ली गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है।