दिल्ली हाई कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ, अब 43 हुई जजों की संख्या

by Manu
दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली, 24 जुलाई 2025: दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को तीन नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई। इनमे न्यायाधीश शैल जैन, मधु जैन और विनोद कुमार शामिल है। इसके साथ ही हाई कोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। हालांकि आपको बता दे कि स्वीकृत पद 60 हैं। इससे पहले सोमवार को छह नए न्यायाधीशों ने शपथ ली थी।

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को न्यायमूर्ति विनोद कुमार, शैल जैन और मधु जैन को शपथ दिलाई। यह समारोह हाई कोर्ट परिसर में हुआ।

वहीं, सोमवार को मुख्य न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव संभ्रे, विवेक चौधरी, अनिल क्षत्रपाल, अरुण कुमार मोंगा और ओम प्रकाश शुक्ल को शपथ दिलाई थी। इनमें से न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने हिंदी में शपथ ली, जबकि बाकी पांच ने अंग्रेजी में।

ये भी देखे: जज यशवंत वर्मा के 52 मामलों की फिर से होगी सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट ने बताया

You may also like