शिवगंगा में पुलिस वाहन की टक्कर से परिवार के 3 सदस्य की मौत, मचा हड़कंप

by Manu
स्कूल बस हादसा

शिवगंगा, 12 नवंबर 2025: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले से दर्दनाक खबर आ रही है। रोड एक्सीडेंट में परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। खुद एसपी शिव प्रसाद ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस वाहन की टक्कर से यह दुर्घटना हुआ है।

मंगलवार को जिले में दो साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दोपहिया वाहन पर सवार परिवार का रामनाथपुरम जिले का तेज रफ्तार पुलिस वाहन से आमने-सामने टकराव हो गया। मृतकों में प्रसाद (25) उनकी पत्नी सत्या (20) और बेटा अश्विन (2) शामिल हैं।

परिवार अनंजियुर से रिश्तेदार सोनाई ईश्वरी (25) को लेकर गांव लौट रहा था। सक्कुडी के पास ही यह हादसा हुआ। प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। सत्या और बच्चे को अस्पताल ले जाते समय जान चली गई।

सोनाई ईश्वरी को गंभीर चोटें लगीं। डॉक्टर सरकारी राजाजी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे हैं। एसपी शिव प्रसाद ने पूरी घटना की जानकारी साझा की। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ये भी देखे: जयपुर हाईवे पर डंपर ने 17 गाड़ियों को मारी टक्कर, 13 लोगों की की मौत, सीएम ने जताया शोक

You may also like