अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को कुचला, मौत
नई दिल्ली, 14 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के संभल में बाइक सवारों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिस कारण तीनों बाइक सवारों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिले के बिलारी सिरसी मार्ग पर थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त बाइक सवारों में सोनकपुर गांव निवासी संजय पुत्र मटरू, बंटी पुत्र राजपाल व शनि पुत्र अशोक बाइक पर सवार होकर सोनकपुर से सिरसी जाते समय उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिस कारण पूरे इलाके में रोष व्याप्त है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही हे।
अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को कुचला, मौत
51