नशीले पदार्थ और ड्रग मनी के साथ तीन गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
नशीले पदार्थ और ड्रग मनी के साथ तीन गिरफ्तार

नशीले पदार्थ और ड्रग मनी के साथ तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, 5 दिसंबर : पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए नशों के विरुद्ध अभियान के तहत आज पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में ड्रग और नकदी को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ की गई है। जानकारी के अनुसार ने इस आप्रेशन के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और ड्रग मनी जब्त की है। इतना ही नहीं, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। जांच में पता चला है कि यह नशा सीमा पार से आया था और इसे पंजाब के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी बांटा जाना था। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। बता दें कि यह गिरफ्तारी अमृतसर के अटारी रोड़ के पास पंजाबी बाग रिजॉर्ट के पास से की गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों से उनके पिछले संबंधों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि उक्त मामले को लेकर अन्य जगह परछापामारी की जा रही है।

You may also like