जालंधर में स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन और अंबेडकर स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी

by Manu
चंडीगढ़ बम धमकी

जालंधर, 16 मार्च 2026: जालंधर में आज (शनिवार) तीन स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, पंजाब विधानसभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरी ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजी गई है।

ईमेल में एपीजे स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और एक अन्य स्कूल को निशाना बनाने की बात कही गई है। साथ ही जालंधर जिले में लगे सभी अंबेडकर स्टैच्यू को हटाने की चेतावनी दी गई है। धमकी देने वाले ने 14 अप्रैल तक का समय दिया है। कहा गया है कि अगर स्टैच्यू नहीं हटाए गए तो सब कुछ बम से खत्म कर दिया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन ने धमकी की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बच्चों को सुरक्षित घर भेजा जा रहा है और एंटी-सैबोटेज चेकिंग की जा रही है। दिल्ली जाने वाली ट्रेन और विधानसभा परिसर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये भी देखे: जालंधर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, DAV और APJ स्कूल को मिला ईमेल

You may also like