रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी

by TheUnmuteHindi
रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी

रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर : महाराष्ट्र में एक पुलिस स्टेशन में आए फोन द्वारा किसी अज्ञात व्यकित ने एक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे में एक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में फोन कर एक अज्ञात व्यक्ति ने स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने कहा कि उसने बम लगा दिया है। रेलवे पुलिस ने तत्काल ही कल्याण स्टेशन पर जांच की, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच पड़ताल कर रही है।

You may also like