तिरुपति के इस्कान मंदिर को दी बम से उड़ाने की धमकी

by TheUnmuteHindi
तिरुपति के इस्कान मंदिर को दी बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर : देश में विमानों तथा स्थनों को बमों से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। अब तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को भी बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। बता दें कि हाल ही में दिल्ली के स्कूलों और फ्लाइटों के बाद आंध्र प्रदेश के तिरुपति में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके तीन दिन बाद धमकी मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन में हडक़ंप मच गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड, पुलिस टीमें, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड के साथ मंदिर की हर जगह तलाशी ली गई, लेकिन मंदिर परिसर में कोई विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है और हर आने-जाने वाले की कड़ी चेकिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस्कॉन मंदिर के कर्मचारियों को 27 अक्टूबर को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी मंदिर को उड़ा देंगे। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक टीम और डॉग स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वहां से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ।

You may also like