परीक्षा को लेकर हजारों छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

by TheUnmuteHindi
परीक्षा को लेकर हजारों छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 11 नवंबर : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा संबंधी लिए गए फैसले के बाद हजारों छात्रों द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2024 प्रारंभिक और आरओ-एआरओ-2024 प्रारंभिक परीक्षा को दो दिन कराने का निर्णय लिया है। प्रतियोगी छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। सोमवार की सुबह सैकड़ों प्रतियोगी आयोग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। वह दो के बजाय परीक्षा एक दिन कराने की मांग कर रहे हैं। प्रतियोगियों की भारी संख्या को देखते हुए मौके पर पुलिस, पीएसी के साथ आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। आयोग जाने वाले रास्ता को ब्लाक करके आवागमन रोक दिया गया है। वहीं छात्र बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ गए हैं। इस मौके स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

You may also like