चंडीगढ़ क्लब के बाहर बम फेंकने वालों को पुलिस ने किया अदालत में पेश

by TheUnmuteHindi
चंडीगढ़ क्लब के बाहर बम फेंकने वालों को पुलिस ने किया अदालत में पेश

चंडीगढ़ क्लब के बाहर बम फेंकने वालों को पुलिस ने किया अदालत में पेश
हिसार, 4 दिसंबर : चंडीगढ़ में एक क्लब के बाहर गत दिनों बम फेंकने के मामले को लेकर दो व्यकितयों को आज पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार इस मामले में पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे देवा गांव के विनय और खरड़ अलीपुर के अजीत को हिसार की सदर थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने करनाल से बम खरीदे थे और महम, रोहतक से एक सप्लायर से देसी पिस्तौल ली थी। पुलिस ने रिमांड के दौरान महम में उन स्थानों की निशानदेही कराने की योजना बनाई है, जहां से हथियार खरीदे गए थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हथियार सप्लायर की पहचान की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस आरोपियों को उस स्थान पर भी ले जाएगी, जहां उन्होंने पीरांवाली गांव में एसटीएफ और चंडीगढ़ पुलिस टीम पर हमला किया था। पुलिस अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ करेगी।

You may also like