यमुनानगर में चोरों ने गुरुद्वारे के 3 गुल्लकों से 8 लाख का कैश की चोरी, CCTV में कैद

by Manu
यमुनानगर

यमुनानगर, 25 जुलाई 2025: यमुनानगर जिले के बलाचौर गांव में देर रात चोरों ने एक गुरुद्वारे को निशाना बनाया और तीन गुल्लकों से लगभग 8 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। चोरों की यह करतूत घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने गुल्लक टूटे हुए देखे तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीण त्रिलोचन सिंह ने बताया कि वह रोज सुबह 3 बजे गुरुद्वारे में पाठ करने आते हैं। शुक्रवार (25 जुलाई 2025) की सुबह जब वह पहुंचे तो देखा कि गुल्लक टूटे हुए हैं और उनमें रखा सारा कैश गायब है। ग्रामीणों के अनुसार, ये गुल्लक पिछले 16 महीनों से नहीं खोले गए थे, और अनुमान है कि चोर 8 लाख रुपये ले गए।

थाना प्रभारी जगदीश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि गुरुद्वारे में चोरी की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। ग्रामीणों का शक है कि इस चोरी में 5 से 6 चोर शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखे: Jalandhar News: जालंधर में SBI एटीएम उखाड़कर 45 लाख की चोरी

You may also like