Deepti Uppal made a stormy tour: सडक़ें बनाने में आएगी तेजी : दीप्ति उप्पल ने किया तूफानी दौरा

by TheUnmuteHindi
Madam Dipti

पटियाला, 25 अप्रैल : Deepti Uppal made a stormy tour: पटियाला शहर में वाटर ट्रीटमेंट पलांट प्रोजैक्ट के अंतर्गत भाखड़ा नहर पर पानी को घर घर पहुंचाने के चल रहे कामों में तेजी लाने के लिए आज सिवरेज बोर्ड और पी.एम.आई.डी.सी. की चीफ ऐग्जैक्टिव अफसर और सीनियर आई. ए. एस. अधिकारी मैडम दीप्ति उप्पल Deepti Uppal ने अपनी पूरी टीम के साथ इन प्रोजेक्टों को तूफानी दौरा Uppal made a stormy tour करके चैक किया और आदेश दिए कि समुचे कामों को तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। इस मौके उनके साथ विशेष तौर पर नगर निगम के कमिश्नर परमवीर सिंह, जुआइंट कमिश्नर बवनदीप सिंह वालिया, अलग अलग विभागों के चीफ इंजीनियर, एस.ई., एक्सीयन और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

पंजाब म्यूनिसिपल इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवैल्पमैंट और सीवरेज बोर्ड की सीईओ मैडम दीप्ति उप्पल Deepti Uppal लगातार कई घंटे पटियाला शहर में रहे। उन्होंने इस मौके सबसे पहले अबलोवाल में लग रहे वाटर ट्रीटमैंट पलांट Water Treatment Plant को चैक किया, इसके बाद मास्टर तारा सिंह पार्क और अन्य कई भागों में इस प्रोजैक्ट द्वारा घर घर पानी पहुंचाने के लिए बन रही विशाल टैंकियों को चैक किया। उन्होंने लोगों की शिकायतों के बाद यह भी चैक किया कि जिन सडक़ों पर पाइप डाले जा रहे हैं तो उनको जल्दी ठीक क्यों नहीं किया जा रहा। इस मौके उन्होंने अधिकरियों को आदेश दिए कि वह तुरंत जहां भी पाईप डाल रहे हैं, उन सडक़ों को ठीक किया जाये।

कई अधिकारियों की क्लास भी लगाई

मैडम दीप्ति उप्पल Deepti Uppal ने इस मौके ढीलमठ करने वाले कई अधिकारियों की क्लास भी लगाई। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि वह किसी तरह भी लोगों को तंगी न आने दें। दीप्ति उप्पल ने कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री ने विशेष आदेश दिए हैं कि लोगों को हर तरह सुविधा मिलनी चाहिए और जल्दी से जल्दी इस प्रोजैक्ट को शुरू किया जाना चाहिए जिससे लोगों को पूरी तरह ट्रीट होकर शुद्ध और स्पष्ट पानी पीने के लिए मिले।

अहम दौरे दौरान डी.सी. पटियाला रहे गैर हाजिर

जिस समय चंडीगढ़ से आकर सीनियर आई. ए. एस अधिकारी मैडम दीप्ति उप्पल Deepti Uppal अलग अलग विभागों के दो दर्जन अधिकारियों को ले कर पटियाला शहर का दौरा कर रहे थे। उस समय डी.सी. पटियाला डा. प्रीति यादव उनके साथ नहीं थे। पिछले समय में डी.सी. पटियाला D.C. Patiala ने भी काम में तेजी लाने के लिए कई मीटिंगें की हैं परन्तु आम हलकों में यह बहुत बड़ी बात फैली हुई है कि आखिर डी.सी. D.C. इस अहम दौरे मौके क्यों गैर हाजिर रहे क्योंकि यह प्रोजैक्ट बेहद अहम है। इस लिए सुमची चैकिंगों में डीसी पटियाला का होना लाजिमी था।

असल में एसी दफ्तरों का आनंद अधिकारियों को दफ्तर से बाहर नहीं निकलने देता, जिसके साथ लोगों के अहम मसले भी हल होने से रह जाते हैं। जब तक खुद अधिकारी मौके पर जाकर हर चीज चैक नहीं करते, तब तक उनको ग्राउंड रिएलिटी का पता नहीं चल सकता।

यह भी देखें-शहर के अलग-अलग वार्डों का विधायक कोहली और डिप्टी कमिश्नर द्वारा दौरा करके विकास कामों का जायजा

You may also like