पाक से व्यापार शुरू करने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई : एस. जयशंकर

2019 में पाकिस्तान सरकार ने ही इसे बंद करने का किया था फैसला

by TheUnmuteHindi
पाक से व्यापार शुरू करने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई : एस. जयशंकर

पाक से व्यापार शुरू करने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई : एस. जयशंकर
2019 में पाकिस्तान सरकार ने ही इसे बंद करने का किया था फैसला
अमेरिका, 23 जनवरी : वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ फिर से व्यापार शुरू करने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। इस मौके एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, ‘‘पिछले साल के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही उनकी (पाकिस्तान) तरफ से कोई पहल की गई है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद नहीं किया बल्कि 2019 में पाकिस्तान सरकार ने ही इसे बंद करने का फैसला किया।
पाक के साथ पिछले साल भी नहीं हुई कोई बातचीत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने पर पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। जयशंकर ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, पिछले साल के बाद पाकिस्तान के साथ व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही उनकी ओर से कोई पहल हुई है। उन्होंने कहा, भारत ने कभी भी पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद नहीं किया और इस संबंध में निर्णय 2019 में पाकिस्तान सरकार द्वारा लिया गया था।

You may also like