धारावी में मस्जिद का अवैध हिस्सा तोडऩे के कारण मचा बवाल

by TheUnmuteHindi
धारावी में मस्जिद का अवैध हिस्सा तोडऩे के कारण मचा बवाल

मुंबई, 21 सितंबर : मुंबई के धारावी में गत दिवस मुस्लिम समुदाय की काफी पुरानी मस्जिद के एक हिस्से को तोडऩे को लेकर बवाल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार धारावी में महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध पार्ट को तोडऩे के लिए बीएमसी की टीम पहुंची थी। जैसी ही टीम मस्जिद के पास पहुंची, वैसे ही भीड़ ने टीम को घेर लिया। वहीं, लोग रास्ते पर बैठकर आंदोलन करने लगे। लोगों ने नगर पालिका की गाड़ी सहित कुछ अन्य गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की। धारावी में महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध पार्ट को तोडऩे के लिए बीएमसी की टीम पहुंची थी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की भारी संख्या बल घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस अधिकारी बीएमसी अधिकारियों और आंदोलन कर रहे लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि मस्जिद काफी पुरानी है, जिसे ऐसा तोड़ा नहीं जा सकता। इसे लेकर जांच जारी है।

You may also like