जेल से जमानत पर बाहर आए युवक का गोलियां मार किया कत्ल

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की शुरू

by TheUnmuteHindi
जेल से जमानत पर बाहर आए युवक का गोलियां मार किया कत्ल

जेल से जमानत पर बाहर आए युवक का गोलियां मार किया कत्ल
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की शुरू
तरनतारन, 24 दिसंबर : हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए एक युवक की कुछ लोगों द्वारा गोलियां मारकर हत्या करने का समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक के खिलाफ पहले कई आपराधिक मामले लूटपाट से संबंधित दर्ज हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह उर्फ शेरू (30) पुत्र प्रताप सिंह निवासी खडूर साहिब का शव आज सुबह गांव पखोके से देउ बाठ जाने वाली सडक़ के किनारे खाल में पड़ा मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी श्री गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी सहित थाना सदर तरनतारन प्रमुख अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लवप्रीत सिंह के सीने पर एक गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी अतुल सोनी ने बताया कि मृतक लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी मुकद्दमे दर्ज हैं जो जेल से जमानत पर बाहर आया था। इस हत्या के पीछे क्या कारण है, उस संबंध में पुलिस द्वारा अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के पिता प्रताप सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफतार कर लिया जाएगा।

You may also like