युवक की चाकू मारकर की अन्य युवकों ने हत्या
डाक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी
हरियाणा, 19 फरवरी : हांसी के बोघा राम कॉलोनी के नजदीक नहर कोठी के पास एक युवक की कुछ अन्य युवकों द्वारा चाकू मारकर हत्या करने का समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसा घटना रात करीब 11 बजे की है, जब 17 वर्षीय अरुण अपने दोस्तों के साथ दुकान से सामान लेने निकला था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जब अरुण नहर कोठी के पास पहुंचा, तो अचानक एक अज्ञात कार वहां आई और उसमें सवार हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरुण को स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने जानकारी दी कि घटना रात करीब 11 बजे की है। 17 वर्षीय अरुण अपने दोस्तों के साथ दुकान से सामान लेने निकला था. जब अरुण नहर कोठी के पास पहुंचा, तो अचानक एक कार आई और उसमें सवार हमलावरों ने चाकू से अरुण पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
युवक की चाकू मारकर की अन्य युवकों ने हत्या
डाक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी
69