जवान ने खुद को गोली मार की जीवन लीला समाप्त
173वीं बटालियन में थे तैनात
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : एक भारतीय जवान द्वारा खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान कृष्ण कुमार (44) के रूप में हुई है जो पंजाब के होशियारपुर के निवासी थे। वे पिछले 24 साल से सेना में सेवाएं दे रहे थे। कृष्ण कुमार की 173वीं बटालियन में तैनात थे और शाहगढ़ क्षेत्र की भानु सीमा चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे। घटना के बाद उनके शव को रामगढ़ अस्पताल में रखा गया है। शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जवान के इस कदम से साथी कर्मी और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। इस मामले को लेकर अधिकारियोंद्वारा गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
63