चंडीगढ़, 02 दिसंबर 2025: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंगलवार को मंत्रिमंडल के साथ अनौपचारिक बैठक में इसी तारीख पर सहमति बनी। हालांकि कैबिनेट की 8 दिसंबर को होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप से मंजूरी मिलेगी।
बैठक में सीएम ने सभी विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सत्र से पहले हर दस्तावेज तैयार रखें। सदन में आने वाले सवालों के जवाब पहले से लिख लें। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस सत्र में राजनीतिक तापमान ऊंचा रहने के संकेत मिल रहे हैं। विपक्ष ने सरकार को चार प्रमुख मुद्दों पर कसेगा। भर्ती घोटालों, किसान समस्याओं, बेरोजगारी और महंगाई पर विपक्षी दल हमलावर मोड में हैं। कांग्रेस और अन्य दल सदन में इन मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की रणनीति बना चुके हैं।
ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा का शीत सत्र दिसंबर में, तारीखें जल्द होगी घोषित