पाकिस्तान द्वारा बनाई जा रही अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल से व्हाइट हाउस में चिंता

अमेरिका ने लंबी दूरी की मिसाइल बनाने पर लगाया प्रतिबंध

by TheUnmuteHindi
पाकिस्तान द्वारा बनाई जा रही अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल से व्हाइट हाउस में चिंता

पाकिस्तान द्वारा बनाई जा रही अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल से व्हाइट हाउस में चिंता
अमेरिका ने लंबी दूरी की मिसाइल बनाने पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका, 20 दिसम्बर : पाकिस्तान एक अत्याआधुनिक मिसाइल बना रहा है, जोकि अमेरिका तक मार किए जाने का दावा किया जा रहा है। पाकिस्तान की इस मिसाइल के कारण अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के ‘व्हाइट हाउस’ के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान अत्याधुनिक मिसाइल तकनीक विकसित कर रहा है जिससे वह अमेरिका सहित दक्षिण एशिया के पार हमला करने में सक्षम हो जाएगा और एक प्रकार से यह बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के लिए खतरा है।
व्हाइट हाउस’ के शीर्ष अधिकारी की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में मदद के आरोप में सरकारी एयरोस्पेस एवं रक्षा एजेंसी ‘नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ समेत चार पाकिस्तानी कंपनियों पर बुधवार को प्रतिबंध लगाया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने यहां कहा, ‘‘ जो बाइडेन प्रशासन ने लंबी दूरी की मिसाइल प्रणालियां विकसित करने से रोक लगाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। पिछले साल के दौरान, हमने पाकिस्तान के बैलिस्टिक-मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने वाली गैर-पाकिस्तानी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे।
उन्होंने कहा, ‘‘और कल हमने पाकिस्तान की सरकारी कंपनी ‘नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ के खिलाफ प्रतिबंध जारी किए, जिसके बारे में अमेरिका का मानना है कि यह पाकिस्तान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को विकसित करने और उसे तैयार करने में संलिप्त है।

पहली बार लगाय गया है प्रतिबंध

यह पहली बार है जब हमने पाकिस्तान के किसी सरकारी उद्यम पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी ‘थिंक-टैंक’ ‘कार्नेगी एंडॉमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ में फाइनर ने कहा, ‘‘स्पष्ट कहें तो हम पाकिस्तान पर उसके लंबी दूरी के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाए रखेंगे, साथ ही हम अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए कूटनीतिक समाधान की तलाश भी जारी रखेंगे।

हम मिसाइल कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाएंगे : जॉन फाइन

प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइन ने कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में अपनी टिप्पणी में कहा कि सीधे शब्दों में कहें तो, हम लंबी दूरी के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखेंगे, साथ ही हम अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए राजनयिक समाधान भी तलाशते रहेंगे। अमेरिका आगे भी इस तरह की एक्टिविटी के खिलाफ एक्शन लेता रहेगा इससे पहले इसी साल अप्रैल में अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए तकनीक सप्लाई करने पर चीन की 3 कंपनियों पर बैन लगा चुका है।

पाकिस्तान ने इस फैसले को पक्षपाती व दुर्भागयपूर्ण बताया

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और पक्षपाती बताया है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि अमेरिकी बैन से हमारी क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान होगा। यह प्रोग्राम पाकिस्तान की संप्रभुता की रक्षा करने और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी था। इसलिए यह पक्षपाती व दुर्भागयपूर्ण है।

You may also like