नई दिल्ली, 24 अक्तूबर : अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल से एक ऐसे समझौते पर विचार करने का आग्रह किया, जिससे गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त हो सके और हमास के हमले के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को रिहा कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस्राइल को हमास के खिलाफ अपनी सामरिक जीत के बाद एक स्थायी रणनीतिक सफलता हासिल करने की जरूरत है। ब्लिंकन ने यह बात युद्ध शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र की अपनी 11वीं यात्रा के दौरान इस्राइल में कही। ब्लिंकन की इस्राइल के शहर तेल अवीव की यात्रा के दौरान बुधवार को पूरे शहर में सायरन की तेज आवाज सुनी गई और जिस होटल में वह ठहरे थे उसके ऊपर धुंए का गुबार देखा गया। संभवत: यह धुआं उस मिसाइल से निकला था जिसे मार गिराया गया था। सऊदी अरब की यात्रा के लिए विमान में सवार होने से पहले ब्लिंकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘गाजा के मामले में इजरायल ने अधिकांश रणनीतिक लक्ष्य हासिल कर लिए हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने इजरायल को समझौते पर विचार करने का आग्रह किया
55