अमेरिका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है: मिखाइलो पोडोल्यक
कीव, 20 फरवरी : जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्यक ने सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के शीर्ष राजनयिकों के बीच हुई बैठक के बाद दावा करते कहा कि अमेरिका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है और यूक्रेन पर किसी भी संभावित शांति वार्ता से पहले रूस को कूटनीतिक नेतृत्व सौंप दिया है। पोडोल्यक की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि युद्ध के लिए कीव जिम्मेदार है। पोडोल्यक ने कहा कि यूक्रेन को न तो आगे होने वाली वार्ताओं की जानकारी दी गई और न ही इसके निष्कर्ष के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी प्रशासन की ‘ताकत के बल पर शांति’ की अवधारणा को बढ़ावा देने की बात करना, मुझे विचित्र लगता है। ट्रंप ने बुधवार को रूस के बयानों को दोहराते हुए दावा किया कि जेलेंस्की को चुनावों का सामना करना चाहिए, उनका कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था जबकि यूक्रेन ने अपने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि युद्ध के दौरान चुनाव नहीं कराए जा सकते। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर फिर से पोस्ट करके यह दावा किया कि जेलेंस्की ‘बिना चुनावों के तानाशाह’ हैं।
अमेरिका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है: मिखाइलो पोडोल्यक
51