अमेरिका ने बच्चों को आव्रजन न्यायालय में कानूनी प्रतिनिधित्व के लिए दी जाने वाली मदद रोकी
अमेरिका, 19 फरवरी : अमेरिका द्वारा दिन प्रतिदिन सख्त किए जा रहे नियमों के कारण प्रवासीयों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने अमेरिका में कथित तौर पर अवैध रूप से अकेले प्रवेश करने वाले बच्चों को आव्रजन न्यायालय में कानूनी प्रतिनिधित्व के लिए दी जाने वाली मदद रोक दी है। सरकार का यह कदम निर्वासन के खिलाफ लड़ रहे उन लोगों के लिए एक झटका है जो वकील का खर्च नहीं उठा सकते। ‘अकेसिया सेंटर फॉर जस्टिस’ ने कहा कि वह अपने संघीय अनुबंध के तहत 26,000 प्रवासी बच्चों को सेवाएं प्रदान करता है। बता दें कि कई छात्रों ने एजुकेशन लोन ले रखा है और उनके लिए इसे चुकाना मुश्किल होता जा रहा है। नौकरी की अनिश्चितता के कारण वे अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। वीजा संकट और घटते मौके. 2024 में भारतीय छात्रों को जारी किए गए एफ-1 वीजा की संख्या में 38त्न की गिरावट आई है। जनवरी से सितंबर 2024 के बीच 64,008 भारतीय छात्रों को वीजा मिला, जबकि 2023 में यह संख्या 1,03,495 थी। इसके अलावा, अमरीकी कंपनियों द्वारा विदेशी छात्रों को नौकरी देने में हिचकिचाहट और वीजा प्रायोजन की मुश्किलें बढऩे से छात्र हताश हैं।
अमेरिका ने बच्चों को आव्रजन न्यायालय में कानूनी प्रतिनिधित्व के लिए दी जाने वाली मदद रोकी
43