अमेरिका, 18 अक्टूबर : सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अब अमेरिका ने एक भारतीय रॉ अधिकारी पर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पिछले साल गर्मियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश की राजकीय यात्रा के दौरान सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल था। संघीय अभियोजकों ने बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क की एक अमेरिकी अदालत में दायर एक अभियोग में यह आरोप लगाया। संघीय अभियोजकों ने दावा किया कि अधिकारी की पहचान 39 वर्षीय विकास यादव के रूप में हुई है। यादव कैबिनेट सचिवालय में कार्यरत था जहां भारत की विदेशी खुफिया सेवा अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग (रॉ) का मुख्यालय है। यादव अब सरकारी कर्मचारी नहीं है। उस पर तीन आरोप लगाए गए हैं, जिनमें भाड़े के अपराधियों की मदद से हत्या को अंजाम देने का प्रयास और मनी लांड्रिंग की साजिश शामिल है, जिसे लेकर और भी खुलासे करने का दावा किया गया है।
अमेरिका ने भारतीय रा अधिकारी पर लगाए आरोप
65
previous post