अमेरिका, 12 नवंबर : अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइकल वाल्टज को लेकर नया फैसला लिया है, जिसके तहत वह माइकल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का जिम्मा देने का विचार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार माइकल चीन के प्रति कठोर रुख रखने वाले माने जाते हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को यह बताया। वाल्ट्ज ‘आर्मी नेशनल गार्ड’ के सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व सैनिक रह चुके हैं। वाल्ट्ज को ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद देने के बारे में विचार किया जा रहा है जब यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराने के मौजूदा प्रयासों और रूस तथा उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती साझेदारी पर चिंताओं से लेकर पश्चिम एशिया में ईरान के छद्म समूहों द्वारा लगातार हमलों और इस्राइल, हमास तथा हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष विराम के लिए दबाव जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने कई संकट हैं। ऐसे में यह फैसला लिया गया है।
अमेरिका ने माइकल वाल्टज को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का दिया जिम्मा
52