सपा सांसद जियाउर्रमान बर्क को जारी किया गया तीसरा नोटिस
ध्यवस्तीकरण की कार्रवाई से बचने हेतु सांसद ने मांगा था एक महीने का समय
नई दिल्ली, 1 जनवरी : संभल हिंसा को लेकर नामजद किए गए सपा सांसद को आज जारी किए गए दो नोटिसों के बाद तीसरा नोटिस भी थमा दिया गया है। बता दें कि यह नोटिस उन्हें मकान को बिना नक्शा पास करवाए बनाने को लेकर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा शहर के मुहल्ला दीपा सराय में विनियमित क्षेत्र से बिना नक्शा पास कराए ही बनवाए गए मकान को लेकर लेकर पूर्व में दिए गए दो नोटिसों की अवधि पूरी हो जाने के बाद अब तीसरा व अंतिम नोटिस जारी किया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचने के लिए सांसद की ओर से एक महीने का समय मांगा गया था, लेकिन प्रशासन ने अब दूसरा नोटिस भी तामील करा दिया है।पहले हिंसा भडक़ाने को लेकर सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद छह महीने पहले गाड़ी से हुए हादसे की फिर से जांच शुरू कराई गई। बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ ही 1.91 करोड़ का जुर्माना तय किया गया। इसके साथ ही बिना नक्शा पास कराए बनाया जा रहा सांसद का मकान प्रशासन की नजर में आ गया। इसको लेकर पांच दिसंबर को पहला नोटिस जारी किया गया। अब उन्हें तीसरा नोटिस दिया गया है।
4 जनवरी को पूरी हो जाएगी अवधि
बिना नक्शा पास करवाए बनाए गए मकान को लेकर पहले दो नोटिस जारी किएगए थे। इसके बाद 28 दिसंबर को विनियमित क्षेत्र की प्राधिकारी, एसडीएम संभल की ओर से सात दिन का तीसरा व अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। इसकी अवधि चार जनवरी को पूरी हो जाएगी। इसमें 12 दिसंबर को अवधि पूरी होने पर सांसद की ओर से अधिवक्ता ने एक महीने का समय मांगा गया था, लेकिन 14 दिसंबर को दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया। 15 दिन की अवधि वाले इस नोटिस का समय भी बीती 27 दिसंबर को पूरा हो गया। अब दोबारा जारी किया है।
सपा सांसद जियाउर्रमान बर्क को जारी किया गया तीसरा नोटिस
ध्यवस्तीकरण की कार्रवाई से बचने हेतु सांसद ने मांगा था एक महीने का समय
54