अमेरिका में नागरिकों के निर्वासन को लेकर तनातनी जारी
कई देशों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध : अमेरिका
अमेरिका, 27 जनवरी : अमेरिका में नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपना पदभार संभालने के बाद देश भर में अप्रवासियों के लिए लगातार छापामारी की जा रही है, जिस कारण अमेरिका में नागरिकों के निर्वासन को लेकर तनातनी जारी है। प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी कांग्रेस उन देशों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार है जो बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों के निर्वासन पर ट्रम्प प्रशासन के आदेश में सहयोग करने से इनकार करते हैं। सत्ता संभालने के तुरंत बाद, ट्रंप प्रशासन ने बड़े पैमाने पर निर्वासन शुरू कर दिया।
इसके बजाय, दोनों सीनेटरों ने आगे कहा, हमें उन लोगों को निर्वासित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो हमारे देश के लिए खतरा पैदा करते हैं। हमें बाकियों को कानूनी दर्जा हासिल करने का मौका देना चाहिए। उन्हें सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा, अपना बकाया चुकाना होगा और पृष्ठभूमि की जांच करानी होगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में शिकागो में सिलसिलेवार छापे पड़े हैं। ट्रंप प्रशासन ने अपनी आव्रजन नीति को लागू करने के लिए सैन्य विमानों के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है, जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार छापामारी करके कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
अमेरिका में नागरिकों के निर्वासन को लेकर तनातनी जारी
कई देशों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध : अमेरिका
81