नगर निगम की टीम ने सडक़ों के आस पास हादसों का कारण बन रही रेहडिय़ां हटवाई

अदालत बाजार, छोटी बारांदरी में भी की करवाई

by TheUnmuteHindi
नगर निगम की टीम ने सडक़ों के आस पास हादसों का कारण बन रही रेहडिय़ां हटवाई

नगर निगम की टीम ने सडक़ों के आस पास हादसों का कारण बन रही रेहडिय़ां हटवाई
– अदालत बाजार, छोटी बारांदरी में भी की करवाई
पटियाला, 25 जनवरी : नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया के निर्देशों और आज दूसरे दिन तहबजारी शाखा की तरफ से विशाल वर्मा इंस्पेक्टर की टीम की तरफ से अदालत बाजार, छोटी बारांदरी और कुछ अन्य इलाकों में लगीं रेहडिय़ों को हटवायआ गया। यह रेहडिय़ां जो हादसों का कारण बनतीं हैं। कार्यवाही करके यातायात दुरुस्त करवाई गई। इसी तरह अदालत बाजार में दुकानों का समान अंदर करवा कर बाजार का रास्ता खुला कर दिया गया।
तहबजारी शाखा की तरफ से कई मुहिमें चलाईं गई। रिक्शोंं और रेहडिय़ों को दूर करके बाजारों के रास्ते खुले किये गए। अदालत बाजार में दुकानदारों का समान दुकानों के अंदर करवाया गया, जिसके साथ बाजार का रास्ता खुला किया गया गया। मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि किसी भी गरीब रेहड़ी रिक्शा चालक के साथ धक्का नहीं किया जायेगा परन्तु सडक़ों कें आस पास रेहड़ी रिक्शे लगा कर यातायात में विघ्न न डाला जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम अपना काम करती रहेगी, जो रेहड़ी चालक सडक़ पर रेहड़ी लगा कर हादसों का कारण बनेगा, उसे हटाना नगर निगम टीम की जिम्मेदारी है, परन्तु अपनी निर्धारित जगह या सडक़ पर चौंक से हट कर खड़ी रेहड़ी जा रिक्शा चालक को तंग नहीं किया जाएगा। गोगिया ने कहा कि रेहडिय़ों को सडक़ों से दूर पीछे हटा कर लगाया जाए, चौंकों में रेहडिय़ां लगाने से परहेज किया जाये, जो सब से अधिक हादसों का कारण बनतीं हैं।

You may also like