24
नई दिल्ली, 10 अक्तूबर 2025: मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीले ‘कोल्ड रिलीफ’ कफ सीरप मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक जनहित याचिका (PIL) में CBI से जांच कराने की गुहार लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस याचिका को सुनने से साफ इनकार कर दिया है।
याचिका में दावा किया गया था कि कफ सीरप में मिलावट की वजह से हुई मौतों की सच्चाई सामने लाने के लिए CBI जांच जरूरी है। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि मौजूदा जांच ही काफी है। याचिकाकर्ताओं ने PIL में कई तथ्य पेश किए थे, लेकिन अदालत ने CBI की मांग को नामंजूर कर दिया।
ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, बिहार में SIR में गड़बड़ी हुई तो रद्द हो सकता है पूरा अभियान