सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान व उनके बेटे द्वारा दायर याचिका पर सरकार से मांगा जवाब
नई दिल्ली, 16 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुलला आजम खान और पांच अन्य के खिलाफ 2022 में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान द्वारा दायर याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें मशीन चोरी के एक मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खान और उनके बेटे ने हाईकोर्ट के 21 सितंबर के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया है। आजम खान और उनके बेटे पर आरोप था कि उन्होंने सडक़ साफ करने वाली मशीन चुरा ली थी, जिसे नगर पालिका परिषद, रामपुर जिले ने खरीदा था। यह भी आरोप लगाया गया कि यह मशीन बाद में खान के रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय से बरामद की गई थी। उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वकार अली खान नामक व्यक्ति ने इस संबंध में 2022 में रामपुर के कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 2014 में सडक़ की सफाई करने वाली सरकारी मशीन चुरा ली थी, जिस पर अब सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब मांगा गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान व उनके बेटे द्वारा दायर याचिका पर सरकार से मांगा जवाब
48
previous post