सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में जहरीली धुंध के चलते जताई चिंता

by TheUnmuteHindi
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में जहरीली धुंध के चलते जताई चिंता

नई दिल्ली, 18 नवंबर : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेंछाई जहरीली धुंध के चलते चिंताजनक वृद्धि रोकने के लिए कड़े कदम उठाने में विलंब पर नाराजगी जाहिर की। अदालत ने दिल्ली-एनसीआर राज्यों को ‘ग्रैप’ (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) के चौथे चरण के तहत प्रतिबंध लागू करने के लिए तुरंत टीमें गठित करने का निर्देश दिया। जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज की पीठ ने कहा, ‘अगर एक्यूआई 450 से नीचे आता है, तब भी हम चरण-4 के तहत निवारक उपायों में कमी की अनुमति नहीं देंगे। अदालत की अनुमति मिलने तक चरण-4 जारी रहेगा।’ पीठ ने दिल्ली-एनसीआर राज्यों से 12वीं तक की कक्षाओं के संबंध में तुरंत निर्णय लेने को कहा। दिल्ली में छाई जहरीली धुंध के चलते सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अत्यंत गंभीर स्तर पर पहुंच गया। द्वारका, मुंडका और नजफगढ़ जैसे क्षेत्रों में दोपहर के समय एक्यूआई 500 दर्ज किया गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक एक्यूआई है।

You may also like