शेयर बाजारों में सोमवार को की गई गिरावट दर्ज

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजारों में सोमवार को की गई गिरावट दर्ज

शेयर बाजारों में सोमवार को की गई गिरावट दर्ज
मुंबई, 27 जनवरी : शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई, जिस कारण बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,847.46 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.95 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 22,983.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे, जिस कारण शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने भी बाजार में गिरावट को और बढ़ा दिया। इसके विपरीत, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चंद्र नववर्ष के अवसर पर बंद रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like