शेयर बाजार में उछाल के साथ शुरूआत के बाद हुई गिरावट दर्ज

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजार में उछाल के साथ शुरूआत के बाद हुई गिरावट दर्ज

शेयर बाजार में उछाल के साथ शुरूआत के बाद हुई गिरावट दर्ज
मुंबई, 6 फरवरी : घरेलू बाजार में उतार चढ़ाव के बाद बृहस्पतिवार को कई शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील, आईटीसी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे। वहीं दूसरी ओर कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की लेकिन जल्द ही उन्होंने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 280.38 अंक चढक़र 78,551.66 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 77.25 अंक की बढ़त के साथ 23,773.55 अंक पर रहा। हालांकि बाद में, दोनों ने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।सेंसेक्स 126.78 अंक की गिरावट के साथ 78,141.80 अंक पर और निफ्टी 42.85 अंक फिसलकर 23,653.45 अंक पर रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like