शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को रही तेजी
सेंसेक्स और निफ्टी रहे फायदे में
मुंबई, 16 जनवरी : शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के कारण वीरवार को कई शेयरों मेें तेजी देखने को मिली, जिस कारण सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। इसी तरह बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 595.42 अंक चढक़र 77,319.50 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 178.45 अंक की बढ़त के साथ 23,391.65 अंक पर रहा। नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार में बुधवार को तेजी रही थी। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
74