शेयर बाजार में शुक्रवार को रही तेजी

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजार में शुक्रवार को रही तेजी

शेयर बाजार में शुक्रवार को रही तेजी
मुंबई, 24 जनवरी :शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरूआती दौर में तेजी देखने को मिली, जिसके तहत सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। टाटा मोटर्स, सन फार्मा, जोमैटो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। इसी तरह बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282.35 अंक चढक़र 76,802.73 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.7 अंक की बढ़त के साथ 23,292.05 अंक पर रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,462.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

You may also like