शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट की गई दर्ज

सेेंसेक्स व निफ्टी रहे नुकसान में

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट की गई दर्ज

शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट की गई दर्ज
सेेंसेक्स व निफ्टी रहे नुकसान में
मुंबई, 21 जनवरी : घरेलू बाजारों में मंगलवार को गिरावट के कारण बीएसई सेंसेक्स 309.55 अंक की गिरावट के साथ 76,763.89 पर, जबकि निफ्टी 41.45 अंक फिसलकर 23,303.30 अंक पर कारोबार करने लगा। वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे, जिस कारण घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। कारोबारियों का कहना है कि कि बाजार वैश्विक तथा घरेलू दोनों तरह के घटनाक्रमों से संकेत मिलने का इंतजार कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 224.28 अंक चढक़र 77,297.72 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 81.55 अंक की बढ़त के साथ 23,426.30 अंक पर रहा। हालांकि, जल्द ही दोनों नकारात्मक दायरे में आ गए। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, सन फार्मास्युटिकल्स, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर लाभ में रहे।

You may also like