मुंबई, 24 अक्तूबर : शेयर बाजार में वीरवार को बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 177.84 अंक चढक़र 80,259.82 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 45.15 अंक की बढ़त के साथ 24,480.65 अंक पर रहा। सूचकांकों को हालांकि जल्द ही बिकवाली का सामना करना पड़ा और वे गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 219.12 अंक की गिरावट के साथ 79,862.86 अंक पर और निफ्टी 74 अंक फिसलकर 24,361.50 अंक पर आ गया, जिस कारण घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद जल्द ही गिरावट आ गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे सूचकांकों ने जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर भी नुकसान में रहे, जिस कारण मार्किट काफी नुकसान में रही।
शेयर बाजार में वीरवार को की गई गिरावट दर्ज
70
previous post