देश का नारा बने ‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ – अखिलेश यादव

by Manu
अखिलेश यादव

लखनऊ, 06 दिसंबर 2025: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर नई मांग की है। उन्होंने कहा कि देश का नारा जय जवान, जय किसान, जय संविधान होना चाहिए।

अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि संविधान पर कोई पक्ष-विपक्ष नहीं होना चाहिए। सभी को एकजुट होकर इसकी रक्षा करनी चाहिए। संविधान सिर्फ किताब नहीं बल्कि देश की बुनियाद है।

उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के लिए सबसे दुखद बात है कि संसद में संविधान बचाने पर बहस हो रही है। जबकि संविधान के मुताबिक देश को आगे बढ़ाने पर चर्चा होनी चाहिए। संविधान पर संकट लोकतंत्र पर संकट है।

सपा प्रमुख ने कहा कि जो संविधान कमजोर करना चाहते हैं वे लोकतंत्र कमजोर करना चाहते हैं। ऐसे लोग एकतंत्र लाना चाहते हैं। संविधान हक देता है और जो हक छीनना चाहते हैं वे संविधान नकारते हैं।

ये भी देखे: बिहार चुनाव के रिजल्ट पर अखिलेश यादव ने SIR पर फोड़ा ठीकरा, बोले- ‘अब आगे हम ये खेल, इनको…’

You may also like