श्री गणेश जी के पंडाल में पत्थराव करने से स्थिति हुई तनावपूर्ण

by TheUnmuteHindi
श्री गणेश जी के पंडाल में पत्थराव करने से स्थिति हुई तनावपूर्ण

नई दिल्ली, 9 सितंबर : गुजरात के सूरत में श्री गणेश जी के पंडाल में पत्थराव करने का मामला सामने हुआया है, जिसे लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में भी लिया। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उनकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि इस घटना की साजिश किसने रची और कौन लोग इसमें शामिल हैं।

You may also like