64
गाजियाबाद, 30 अगस्त : साहिबाबाद में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के कारण इलाके के अंदर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसको देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। बता दें कि बुधवार को समुदाय विशेष के एक युवक ने घर में घुसकर मारपीट कर दुष्कर्म किया था। युवक कबाड़ की दुकान पर काम करता है। घटना के विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने लिंक रोड थाना और सूर्य नगर पुलिस चौकी के पास जाम लगाया था। वहीं, कुछ लोगों ने कबाड़ की दुकान, बाहर खड़े ठेलों व ई-रिक्शा में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी थी।