मध्य प्रदेश की वायरल हो रही वीडियो को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जांच के आदेश दिए

by TheUnmuteHindi
मध्य प्रदेश की वायरल हो रही वीडियो को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जांच के आदेश दिए

नई दिल्ली, 21 नवंबर : मध्य प्रदेश के शहडोल में श्री गुरु नानक देव जी का रूप धारण करने की वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसकी जांच के आदेश जारी किए हैं। शिरोमणि कमेटी कार्यालय की ओर से जारी बयान में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश के शहडोल में सिंधी समुदाय के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में गुरु साहिबान की नकल करना सख्त मना है और इस वीडियो से सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। एडवोकेट धामी ने कहा कि सिंधी समुदाय श्री गुरु नानक देव जी के प्रति बहुत श्रद्धा रखता है और उनसे जुड़े दिनों को भी मनाता है, लेकिन सिख धर्म की परंपराओं और शिष्टाचार का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी है। किसी को भी गुरुओं की नकल करने और नैतिकता के विरुद्ध कार्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने इसकी जांच करने के लिए कहा है।

You may also like