शिरोमणि कमेटी ने फिल्म ‘एमरजैंसी’ खिलाफ सिनेमा घर के बाहर किया रोष प्रदर्शन

सिख जत्थेबंदियां, सिंख सभाएं और धार्मिक जत्थेबंदियों ने भी की नारेबाजी

by TheUnmuteHindi
शिरोमणि कमेटी ने फिल्म ‘एमरजैंसी’ खिलाफ सिनेमा घर के बाहर किया रोष प्रदर्शन

शिरोमणि कमेटी ने फिल्म ‘एमरजैंसी’ खिलाफ सिनेमा घर के बाहर किया रोष प्रदर्शन
– सिख जत्थेबंदियां, सिंख सभाएं और धार्मिक जत्थेबंदियों ने भी की नारेबाजी
– फिल्म ‘ एमरजैंसी’ चलाने के लिए ‘ कंगन रणौत’ के पीछे केंद्र सरकार की साजिश : सुरजीत सिंह गढ़ी, जत्थेदार लाछडू
चंडीगढ़, 18 जनवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर आज अलग अलग सिनेमा घरों में लगने जा रही फिल्म ‘ एमरजैंसी’ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंत्रिंग कमेटी मेंबर जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी, मेंबर जत्थेदार जसमेर सिंह लाछड़ू, मेंबर जत्थेदार जरनैल सिंह करतारपुर समेत शहर की सिख जत्थेबंदियां, सिख सभाएं और धार्मिक जत्थेबंदियों के प्रतिनिधिओं ने शामिल हो कर फिल्म ‘ एमरजैंसी’ का विरोध किया। शिरोमणि कमेटी के आह्वान पर शहर की अलग अलग सिख जत्थेबंदियों से अपील की गई थी की एक मंच पर कंगन रणौत की फिल्म ‘ एमरजैंसी’ का विरोध किया जाए। इस दौरान गुरुद्वारा श्री दुख निवारन साहिब, गुरुद्वारा पातशाही नौवीं बहादुरगढ़, गुरुद्वारा करहाली साहिब साहिबान मैनेजर साहिबानों और शिरोमणि कमेटी मुलाजिमों ने बड़ी संख्या में शिरकत करके सिनेमा घर पीवीआर के बाहर फिल्म ‘ एमरजैंसी’ के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके पंजाब सरकार विरुद्ध नारेबाजी की।
इस मौके रोष प्रदर्शन में शामिल अत्रिंग कमेटी मैंबर जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी और जत्थेदार जसमेर सिंह लाछड़ू ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी किसी भी हालात में पंजाब के सिनेमा घरों में फिल्म ‘ एमरजैंसी’ को नहीं चलने देगी। जत्थेदार गढ़ी ने कहा कि भाजपा की हिमाचल से मैंबर पार्लियामेंट बन कर कंगना रणौत लगातार ऐसीं विवाद टिप्पणियां करके पंजाब की अमन शान्ति को खराब करना चाहती है, जिस को पंजाब का भाईचारा किसी भी सूरत में खराब नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि फिल्म एमरजैंसी में सिख कौम के जरनैल संत जरनैल सिंह भिंडरावालों की भूमिका को बिगाड़ कर पेश किया जा रहा है, जिस को सिख कौम और सिख भाईचारा कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी ने कहा कहा फिल्म एमरजैंसी को चलाने के पीछे कंगना रणौत को केंद्र की भाजपा सरकार की शह है, जो ऐसीं सजिशों के अंतर्गत ‘ एमरजैंसी’ को चलाना चाहती है जिससे पंजाब के माहौल को एक बार फिर खराब किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ऐसे इरादों और साजिशों को कभी भी बरदाश्त नहीं किया जा सकता।
इस मौके जत्थेदार जसमेर सिंह लाछड़ू ने रोष प्रदर्शन में पहुंची शहर की सिख सभाओं और धार्मिक जत्थेबंदियों का धन्यवाद किया। इस मौके गुरुद्वारा प्रबंधक मैनेजर निशान सिंह जफ्फरवाल ने कहा की शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी के आदेशों पर सिनेमा घर में लगने वाली फिल्म एमरजैंसी को रुकवा दी है और ऐसीं सिख भावनाओं का खिलवाड़ करने वाली फिल्में को कभी भी शिरोमणि कमेटी नहीं चलने देगी। रोष प्रदर्शन दौरान में कथावाचक प्रितपाल सिंह, हैड ग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह, एडीशनल मैनेजर जसविन्दर सिंह, उप मैनेजर मनदीप सिंह पहलवान, आत्म प्रकाश सिंह बेदी, मैनेजर सुरजीत सिंह, मैनेजर धनवंत ङ्क्षसह करहाली साहिब, भाई हरविंदर ङ्क्षसह, भाई जगजीत ङ्क्षसह खालसा, जोङ्क्षगदर ङ्क्षसह पंछी, गुरु तेग बहादुर जत्थे के प्रधान प्रेम ङ्क्षसह, खालसा शताब्दी कमेटी के प्रधान हरमिंदर पाल ङ्क्षसह विंटी, सिमरन ग्रेवाल आदि मौजूद थे।

You may also like